Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

पूरी तरह विचार करने के बाद ही छोड़ें जॉब

कई बार आपको लगता होगा कि एक झटके में नौकरी छोड़कर कोई और काम किया जाए। यह सोचने में तो आसान है, लेकिन जॉब छोडऩे से पहले पूरी तरह से विचार कर लेना चाहिए।

जल्दबाजी न करें
क्या आप अपने बॉस से नफरत करते हैं? या आप आज बेहद नाराज हैं? जल्दबाजी में जॉब न छोड़ें। ऐसे कदम न उठाएं, जिनके कारण अपने मौजूदा एम्प्लॉयर्स या अन्य लोगों से रिश्ते खराब हो जाएं। ध्यान रखें कि ये लोग ही भविष्य में मिलने वाली नौकरियों के रेफरेंस हैं। लोग आपके मेच्योर और प्रोफेशनल एग्जिट को हमेशा याद रखेंगे और प्रशंसा करेंगे।

डूबते जहाज को न छोड़ें
क्या आपकी कंपनी डूब रही है या बंद होने के कगार पर है? यह इस्तीफा देने का सही समय नहीं है। नौकरी तभी छोड़ें, जब आपके पास कोई प्लान या नया जॉब हो। तब तक कंपनी में काम करते रहें। टीम और एम्प्लॉयर की मदद करें। नेटवर्क मजबूत करें। भविष्य के लिए नई चीजें सीखते रहें।

फेल होने के बाद न छोड़ें
अगर आप किसी प्रोजेक्ट में फेल होने के बाद कंपनी छोड़ते हैं तो भावी एम्प्लॉयर समझेगा कि आपको नौकरी से निकाला गया है। सही चीजें करें। वर्कप्लेस पर जाएं, चुनौतियों का सामना करें, फेलियर की जिम्मेदारी लें और वापसी पर फोकस करें। जिम्मेदार बने रहें।

जॉब और पैसा हो
जब तक आपके हाथ में दूसरी नौकरी न हो, जॉब न छोड़ें। जॉब न होने पर आप किसी एम्प्लॉयर से नेगोसिएशन नहीं कर पाते। इसी तरह आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी होने पर भी जॉब छोडऩे की सोचें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CUI7hS
Share:

प्रसार भारती ने निकाली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

prasar bharati ने नए और अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। भर्ती 12 निजी सचिव पदों के लिए निकाली गई है और चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर, 2018 है।

आधिकारिक वेबसाइट : prasarbharati.gov.in

पात्रता मापदंड
-केंद्र सरकार के नियम/मानदंड/प्रक्रिया/वेतनमानों को मानने वाले केंद्र सरकार और स्वायत्त संगठनों के अधिकारी

-मूल कैडर/विभाग में नियमित रूप से काम करने वाले उम्मीदवार जिनकी पेबैंड-2 (9300-34800+4600) में तीन साल की नौकरी हो गई हो और निजी सचिव या व्यक्तिगत सहायक के रूप में काम किया हो।

-मूल कैडर/विभाग में नियमित रूप से काम करने वाले उम्मीदवार जिनकी पेबैंड-2 (9300-34800+4200) में आठ साल की नौकरी हो गई हो और निजी सचिव या व्यक्तिगत सहायक के रूप में काम किया हो।

उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इस तरह करें आवेदन
इच्छुक अधिकारी अपने आवेदन तय प्रक्रिया के तहत इन दस्तावेज के साथ भेज सकते हैं :

-प्रमाणित प्रतिलिपियां और पिछले पांच साल की पूर्ण भरी हुई वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR/CR Dossier)

-ईमानदारी प्रमाणपत्र

-सतर्कता अनापत्ति प्रमाण पत्र

-पिछले दस सालों में अगर कोई छोटा/बड़ा जुर्माना लगा हो, तो उसकी जानकारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RWNktX
Share:

ईस्टर्न रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती, 14 नवंबर तक करें आवेदन

Indian Railways recruitment 2018 : ईस्टर्न रेलवे ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से 2 हजार 907 ACT Apprentices पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। उम्मीदवार तय फॉर्मेट में 14 नवंबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

जरुरी तारीख
-आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2018

ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस वेकेंसी डिटेल
-कुल पद : 2 हजार 907

डिवीजन/कार्यशाला के अनुसार वेकेंसी
-हावड़ा : 659

-सियालदाह : 526

-मालडा : 204

-आसनसोल : 412

-कांचरापारा : 206

-लीलुआह : 204

-जमालपुर : 696

ईस्टर्न रेलवे की ओर से निकाली गई वेकेंसी उन स्टुडेंट्स के लिए अच्छी खबर है जो रेलवे में आईटीआई की नौकरियां निकाले जाने का इंतजार कर थे।

पात्रता मापदंड
अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है तो आपके पास बेहतरीन मौका है रेलवे का हिस्सा बनने का। उम्मीदवार आईटीआई या समकक्ष होना चाहिए या फिर एनसीवीटी/एससीवीटी की ओर से प्रदान किया गया नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों से शुल्क के रूप में 100 रुपए लिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस तरह करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.in:8080/rrcer1/Registration.jsp पर जाकर 14 नवंबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2yp7lB7
Share:

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जल्द, नवंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया!

UP Police Constable Recruitment 2018-19 : उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। प्रदेश में 90 हजार से अधिक रिक्त पदों के चलते कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सरकार जल्द ही भर्ती को हरी झंडी देगी। भर्ती प्रक्रिया के नवंबर से ही शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में चल रही यूपी पुलिस भर्ती भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। राज्य में पुलिस विभाग के अधीनस्थ सभी विभागों में भी रिक्तियों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस विभाग में 97 हजार के करीबन रिक्त पदों को देखते हुए सरकार जल्द ही सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया के लिए अगले महीने विज्ञप्ति जारी करेगी। अधिसूचना यूपी पलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 50 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल पुलिस फोर्स 3 हजार से अधिक जेल प्रहरी और 2 हजार फायरमैन की भर्ती होगी । नवंबर के पहले सप्ताह में ही इन भर्तियों से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अगले वर्ष तक रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग - अलग चरणों में भर लिया जाएगा।

यूपी में 42 प्रतिशत पुलिस की कमी
प्रमुख सचिव ने पुराने आंकड़े दिखाते हुए बताया कि यूपी में जितनी पुलिस चाहिए, उतनी पुलिस नहीं है। यही कारण है कि अक्सर कानून व्यवस्था की कमी दिखाई दे जाती है। ऐसी स्थिति का परीक्षण करने पर पाया गया कि यूपी में 42 प्रतिशत पुलिस की कमी है। अब इस कमी को पूरा किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ,यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष की संयुक्त प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QTHE2u
Share:

NPCIL Recruitment 2018 दसवीं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

NPCIL Recruitment 2018 न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी ऑपरेटर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। NPCIL ने stipendiary trainees के कुल 122 पदों जिसमें 80 नई रिक्तियां और 42 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं।भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके या सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


NPCIL द्वारा जारी इस भर्ती में संबंधित पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना पढ़ने के बाद सभी शैक्षणिक और जरुरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में शैक्षणिक योग्यता और आईटीआई ट्रेड में योग्यता की जानकारी मांगी जाने पर अभ्यर्थी को दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसलिए अभ्यर्थी अपने साथ रखें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

आयुसीमा
आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आयु की गणना 14 नवंबर को मानक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

Stipendiary Trainee Operator पद के लिए अभ्यर्थी को विज्ञान वर्ग से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। दसवीं स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण की हो।

Stipendiary Trainee Maintainer पद के लिए अभ्यर्थी को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। तकनिकी योग्यता के लिए अभ्यर्थी द्वारा 2 वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। एक वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना जरुरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2q0nCYW
Share:

IIM लखनऊ के 100 प्रतिशत स्टुडेंट्स का प्लेसमेंट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के 2018 बैच का समर प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा है। देश-विदेश की करीब 140 कंपनियों ने स्टुडेंट्स को काम करने का मौका दिया है। आईआईएम सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आईआईएम के 34वें बैच के सभी स्टुडेंट्स को देश-विदेश की करीब 140 से अधिक कंपनियों ने अपने यहां काम करने का मौका दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनियों ने यहां के सभी 455 छात्रों को काम करने का मौका दिया है।

उन्होंने बताया कि स्टुडेंट्स को नौकरी देने के लिए 140 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपिनयों ने भाग लिया था। इन फर्मों की भागीदारी ने देश में विपणन, परामर्श और वित्त मामले के लिए आईआईएम लखनऊ को अपनी पहली पसन्द के रूप में माना है। कंपनियों ने स्टुडेंट्स को 1.03 लाख रुपए प्रतिमाह तक का वेतन देने का ऑफर दिया है। औसत वेतन एक लाख रुपए प्रतिमाह तक का है।

सूत्रों ने बताया कि भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेजन, द बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, ऊबर, पीएंडजी, एबीजी, फ्लिपकार्ट, स्वैगी, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, सिटी, ब्रेन एंड कंपनी, हिन्दुजा ग्रुप एचयूएच, समेत कई अन्य प्रमुख हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में ई-कॉमर्स की मांग में उछाल देखने को मिली है। पिछली बार ई-कॉमर्स में करीब दस प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला था, जो अब बढ़कर 19 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

सेल्स और मार्केटिंग में 28 प्रतिशत स्टुडेंट्स को प्लेसमेंट मिला। फाइनेंस में गिरावट देखने को मिली है। पिछली बार करीब 25 प्रतिशत को यहां मौका मिला था। जो इस बार गिरकर 17 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके अलावा, कंसल्टिंग कंपनियों में 22 प्रतिशत, आईटी में तीन प्रतिशत और सामान्य मैनेजमेंट की कंपनियों में करीब 11 प्रतिशत को काम करने का मौका दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2P7OEM3
Share:

ERDO में 13,634 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द करें

ERDO Recruitment 2018 : शिक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बेसिक ट्यूशन टीचर (BTT), ब्लॉक एजुकेशन कंट्रोलर (BEC) और जिला शिक्षा नियंत्रक (DEC) के 13634 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख है, इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिना कोई देरी किए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

शिक्षा अनुसंधान अाैर विकास संगठन ( ERDO ) में रिक्त पदाें का विवरणः
जिला शिक्षा नियंत्रक : 13222 पद
वेतनमानः 26,200 रूपए।

ब्लाॅक शिक्षा नियंत्रक: 383 पद
वेतनमानः 18,450 रूपए।

बेसिक टयूशन टीचरः 29 पद
वेतनमानः10,500 रूपए।


शिक्षा अनुसंधान अाैर विकास संगठन ( ERDO ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
DEC ( District Education Controller) : भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में मास्टर डिग्री।

BEC (Block Education Controller) : बी.एड / एन.टी.टी / बी.टी.सी / डी.एड / बी.पी.ई.डी या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण।

BTT (Basick Tution Teacher) : स्नातक की डिग्री भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में।

याेग्यता के संबंध में अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमाः
डी.ई.सी : 24-45 साल
बी.ई.सी : 22-45 साल
बी.टी.टी : 21-45 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें काे आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा अाैर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए http://bit.ly/2Oz1kMw के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:
DEC, BEC

सामान्य, ओ.बी.सी उम्मीदवार : रु. 600 / –
एस.सी, एस.टी, उम्मीदवार : रु. 400 / –
PH उम्मीदवार : रु. 50 / –
PH (BEC) उम्मीदवार : रु. 0 / –

BTT

सामान्य, ओ.बी.सी उम्मीदवार : रु. 450 / –
एस.सी, एस.टी, उम्मीदवार : रु. 250 / –
PH उम्मीदवार : रु. 50 / –
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, बैंक चालान शुल्क मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।

महत्वपूर्ण तिथियांः
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 नवम्बर 2018
पंजीकरण अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर 2018
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर 2018


EDRO recruitment 2018:

शिक्षा अनुसंधान अाैर विकास संगठन ( ERDO ) में जिला शिक्षा नियंत्रक, ब्लाॅक शिक्षा नियंत्रक अाैर बेसिक टयूशन टीचर के 13,634 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J3f6RA
Share:

Labels

Support