Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

RRB Group D Admit Card 2020: एक ही क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड, ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी...

RRB Group Admit Card 2020: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी भर्ती के लिए आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2020 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में एग्जाम के संबंध में पूरी जानकारी दी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च 2020 के बीच किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2020 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं। मालूम हो कि पहले आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2020 का आयोजन सितंबर से अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लेवल 1 के 103769 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में जनरल साइंस के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 20 प्रश्न, रिजनिंग के 30 प्रश्न और गणित के 25 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। परीक्षा में गलत उत्तर नकारात्मक अंकन भी होगा। लिखित परीक्षा के बाद पीईटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पीईटी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पश्चात फाइनल मेरिट के जरिए नियुक्ति के लिए बुलाया जाएगा।

How To Download RRB Group D Admit Card 2020
उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेजप पर दिए गए RRB Group D Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में आरआरबी का चयन करें और मांगी गई जानकारी भरें। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/37EglCj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Labels

Support