Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

UPSC CMS Exam Schedule 2021: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का शेड्यूल जारी, पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड

UPSC CMS Exam Schedule 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021) के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक की सहायता से भी सीधे शेड्यूल पेज पर जा सकते हैं।

Direct Link: https://bit.ly/3AiiP7p

जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 21 नवंबर, 2021 को किया जाएगा। सामान्य चिकित्सा और बाल रोग विषय के लिए पेपर- I (कोड नंबर 1) की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विषयों (ए) सर्जरी, (बी) स्त्री रोग एवं प्रसूति और (सी) निवारक और सोशल मेडिसिन विषयों के लिए पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

UPSC CMS Exam 2021 Details
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पहले कुल 838 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल पदों के लिए और सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, सहायक चिकित्सा अधिकारी एवं जीडीएमओ और अन्य के लिए कुल 838 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था। संयुक्त चिकित्सा सेवा 2021 के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

How To Download UPSC CMS Exam Schedule 2021
शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं। यहां से 'संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2021' के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही संयुक्त चिकित्सा सेवा 2021 परीक्षा का शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/39hYQtD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Labels

Support