Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

OPSC recruitment: ओपीएससी AEE भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, देखें यहां

OPSC AEE Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने आज से सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए मौका है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से 391 सहायक कार्यकारी अभियंता पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने कुल 391 सहायक कार्यकारी अभियंता रिक्तियों में से 362 सिविल विषयों के लिए हैं जबकि 29 मैकेनिकल ट्रेडों के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार ये पद राज्य के जल संसाधन विभाग के तहत ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विसेज के ग्रुप ए में उपलब्ध हैं। अतिरिक्त योग्यता के साथ सिविल / मैकेनिकल में डिग्री सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता ?

जो उम्मीदवारों ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास सिविल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, या उन्हें सिविल या सिविल में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ऑफ इंडिया के सहयोगी सदस्य होना चाहिए। कृपया विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती विवरण ?

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - 362 पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) - 29 पद

यह भी पढ़ें - इन MBBS छात्रों को फाइनल एक्साम्स क्लियर करने के मिलेंगे 2 अवसर

opsc_notice.jpg


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नोदल कॉम्पलेक्स के लिए आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले IPRC की आधिकारिक साइट यानी https://bit.ly/3YgstDu पर जाएं।
2. अब विज्ञापन संख्या IPRC/RMT/ 2023/01 के लिए अप्लाई ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें।
3. इसके बाद व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरण सहित सभी विवरणों को पूरा करें।
4. सभी विवरणों को क्रॉस चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
5. अंत में आवेदन जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें - इसरो में विभिन्न पदों पर भर्ती, 12वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकेंगे आवेदन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3JLPLes
Share:

0 comments:

Post a Comment

Labels

Support