Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

JRBT Admit Card 2021: परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी, 24 अप्रैल को होगी परीक्षा

JRBT Group C and Group D Admit Card 2021: संयुक्त भर्ती बोर्ड त्रिपुरा (जेआरबीटी) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेआरबीटी ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट jrbtripura.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More: Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 30 अप्रैल तक यहां करें आवेदन

वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है। उपरोक्त पदों के लिए परीक्षा 24 अप्रैल 2021 को होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सीधे जेआरबीटी ग्रुप सी और ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jrbtripura.com पर जाएं।
होमपेज पर JRBT ग्रुप सी और ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें।
ईमेल आईडी / फोन नंबर, पासवर्ड, सत्यापन कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
जेआरबीटी ग्रुप सी और ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 प्रदर्शित किए जाएंगे।
जेआरबीटी ग्रुप सी और ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Read More: NCRTC Recruitment 2021: जनरल मैनेजर सहित कई पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होना है

यह मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 4910 रिक्तियां भरी जा रही है। गैर-तकनीकी श्रेणी में ग्रुप डी के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क, कृषि सहायक, जूनियर मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद शामिल हैं। वहीं ग्रुप डी के लिए जूनियर पंप ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होना है। उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर जेआरबीटी एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 17 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द जेआरबीटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/39Kcy9D
Share:

0 comments:

Post a Comment

Labels

Support