Get Latest Job and Career Alerts- latest job - government job - new vacancy - police job - bank job - ssc - upsc - rpsc - rrb

RPSC Assistant Engineer Result Prelim 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

RPSC Assistant Engineer Result Prelim 2019: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता भर्ती की प्री-परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आरपीएससी की ओर से इस भर्ती की मेन्स परीक्षा की तैयारी की जा रही है। अभी तक के कैलेंडर के अनुसार 19 अगस्त से एईएन (AEN) भर्ती की मेन्स परीक्षा प्रस्तावित है। राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर प्री रिजल्ट एग्जाम 2019 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

RPSC Assistant Engineer Result Prelim 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आरपीएससी ने 5 अप्रैल 2018 को सहायक अभियंता के 916 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी। जिसमें सिविल अभियंता के 834 पद, पंचायती राज विभाग के 4 पद तथा यांत्रिकी के 3 पद और विद्युत और यांत्रिकी के 75 पदों पर भर्ती होनी थी। भर्ती की प्री परीक्षा 16-19 दिसंबर, 2018 को हुई, इस परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए 69 हजार आवेदकों ने आवेदन किया हैं। परीक्षा तीन चरणों में होनी है। प्री के बाद मेन्स व उसके बाद साक्षात्कार होने हैं।

अति पिछड़ा वर्ग के पद भी होंगे सृजित
जानकारी के अनुसार हाल ही में दिए गए अति पिछड़ा वर्ग (एमबीएस) आरक्षण के बाद भर्ती लम्बित है। भर्ती में एमबीएस आरक्षण के पद बढ़ाए जाएंगे। इस संबंध में आरपीएससी ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। अतिरिक्त पद सृजित होने के बाद ही भर्ती की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। हालांकि इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा। इसी कारण भर्ती में देर हो रही है।

How To Check RPSC Assistant Engineer Result Prelim 2019
आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2019 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी। इसमें अभ्यर्थी अपने रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LunWvM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Labels

Support